Film-: Life of pi 
Review in hindi
Life of pi

अडवेंचर फिल्मों के शौकीनों के लिए 'लाइफ ऑफ पाई' एक ऐसी फिल्म है जिसे किसी भी सूरत में मिस नहीं किया जाना चाहिए। वैसे तो डायरेक्टर आंग ली का नाम ही इस फिल्म को देखने की सबसे बड़ी वजह है। ली की फिल्मों 'क्राउचिंग टाइगर हिडन ड्रैगन' और 'ब्रोकबैक माउंटेन' जैसी फिल्मों को ऑस्कर समेत कई अवॉर्ड मिले। 2003 में आई 'हल्क' भी लोगों को अब तक याद है।
उन्ही के द्वारा दर्शाई गई एक फेंटसी नॉवेल पर आधारित फ़िल्म life of pi है।

 आइये जानते है इस कहानी  के बारे में।

लाइफ ऑफ पाई
Image source -google। image by-evangelicalsnow


लाइफ ऑफ पाई फिल्म लेखक येन मार्शल की फैंटसी नॉवेल पर आधारित है। इस नॉवेल में एक लड़का है पाई जो की अपनी बोट के डूबने पर अकेला बचता है और खुद को लाईफ बोट पर कुछ जानवरों के साथ पाता है।
ऑस्कर विजेता निर्देशक एंग ली की 'लाइफ ऑफ पाई'। लाइफ ऑफ पाई येन मार्शल की फैंटसी नॉवेल पर आधारित है।


 फिल्म में बॉलीवुड एक्टर इरफान खान और तब्बू ने भी एक छोटी सी भूमिका निभाई है। तब्बू और इरफान इससे पहले फिल्म मकबूल और नेमसेक में एक साथ काम कर चुके हैं। एंग ली की फिल्म का हिस्सा होने पर तब्बू और इरफान बहुत खुश हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका दिल्ली शहर के 17 साल के लड़के सूरज शर्मा ने निभाई हेै।
Image source -google। image by -gettyimages

कहानी -:

कहानी लाइफ ऑफ पाई एक पाई नाम के लड़के की कहानी है।
अब्दुल पाई पटेल (सूरज शर्मा/ इरफान खान) के पिता संतोष पटेल (आदिल हुसैन) का पांडिचेरी में अपना जू है। पाई के पिता बेहतर बिजनस की तलाश में अक्सर अपने इस छोटे से जू के साथ बाहर जाते रहते हैं। इस बार फिर पाई और उसके मां-बाप अपने जू के जानवरों के साथ कनाडा के लिए निकले हैं। समुद्री मार्ग से पाई पटेल का कारवां रवाना होता है। भीषण समुद्री तूफान के बीच फंसकर उनका जहाज पलट जाता है। तूफान की बर्बादी के बाद सिर्फ पाई पटेल के साथ जू का शेर, जेब्रा, लकड़बग्घा और वनमानुष ही जिंदा बचते हैं। इन चारों की जिंदा रहने की जंग में पाई के साथ शेर ही जिंदा बचता है।
 इन सभी के साथ वो पानी में 227 दिन व्यतीत करता है। इन दिनों वो कितनी मुश्किलों का सामना करता है इसी की कहानी है लाइफ ऑफ पाई।
Image source -google। image by Rich Marshall  


एंग ली का कहना है कि लाइफ ऑफ पाई फिल्म उनकी अब तक की सबसे कठिन फिल्म है। एंग ली ने कहा "इसमें कोई शक नहीं कि ये मेरे करियर की अब तक की सबसे कठिन फिल्म है। इस फिल्म ने पूरा होने में पूरा आधा साल और 3000 क्रू मेंबर की टीम ली। ये बहुत ही मुश्किल था कि इस कहानी के साथ लोगों को लगातार बांधा जा सके। क्योंकि इस फिल्म की कहानी सिर्फ एक यंग ब्वॉय, एक लाइफबोट और कुछ जानवरों पर आधारित है।" दिल्ली के सूरज शर्मा ने इस फिल्म में पाई की भूमिका निभाई है और तब्बू और इरफान खान फिल्म के बहुत ही महत्वपूर्ण किरदारो में हैं। 

इस कहानी के बारे में फ़िल्म के निर्माता से जानी ये बाते 

हॉलीवुड के ऑस्कर विजेता निर्देशक एंग ली ने कहा 'इसमें कोई शक नहीं कि ये मेरे करियर की अब तक की सबसे कठिन फिल्म है। इस फिल्म ने पूरा होने में पूरा आधा साल और 3000 क्रू मेंबर की टीम ली। ये बहुत ही मुश्किल था कि इस कहानी के साथ लोगों को लगातार बांधा जा सके।'

लाइफ ऑफ पाई में बेहतरीन 3 डी इफेक्ट दिये गये हैं। फिल्म को देखकर आप भी पाई की दुनिया में पहुचं जाएंगे और खुद को भी  पाई की दुनिया मे पाएंगे।




आइये दिखाते हैं आपको लाइफ ऑफ पाई की एक झलक।