'बूझो तो जाने' इस वाक्य को सुनते ही सबको अपना बचपन जरूर याद आ जाता होगा।
तो ऐसी ही कुछ पहेलियाँ हम आपके लिए लाये है।
मज़ेदार पहेलियाँ !
(1) लाल हु, खाती हू मैं सुखी घास।
पानी पीकर मर जाऊ, जल जाये जो आये मेरे पास।
उत्तर -: आग
(2)वह क्या चीज़ है जिसे काटते ही लोग गाने लगते है?
उत्तर -: कैक
(3) आदि कटे तो गीत सुनाऊ, मध्य कटे तो संत बन जाऊ, अंत कटे साथ बन जाता, सम्पूर्ण सबके मन को भाता।
उत्तर -: संगीत
(4) मुझे उलट कर देखो लगता हू मैं नौजवान,
कोई अलग न रहता मुझसे बच्चा, बूढा और जवान
उत्तर -:वायु
(5) सफ़ेद तन हरि पूछ, न बुझे तो नानी को पूछ।
उत्तर -: मूली
(6) पर नहीं है पर चलती रहती, दोनों हाथो से अपना मुँह पोछती रहती।
उत्तर -: घड़ी
(7) लोहा खींचू ऐसी ताकत है, पर रबड़ मुझे हराता, खोई सुई. मैं पा लेता, मेरा खेल निराला है।
उत्तर -: चुम्बक
(8) पत्थर पर पत्थर, पत्थर पर पैसा, बिना पानी के घर बनाये, वह कारीगर केसा ?
उत्तर -: मकड़ी
(9)कान है पर बेहरी हू, मुँह है पर मोन हू।
आँखे है पर अंधी हू, बताओ मैं कौन हू?
Uttar-: गुड़िया
(10) एक राजा की अनोखी रानी, दुम के रास्ते पीती पानी।
उत्तर -: दीपक
(11) वह क्या है जिसे आप एक बार खा कर दोबारा नहीं खाना चाहते?
उत्तर -: धोखा
(12) ऐसी कौन सी भाषा है जो खाने के काम आती है?
उत्तर -: चीनी भाषा
(13) वह क्या चीज है जिसे हम देख सकते लेकिन छू नहीं सकते?
उत्तर -: सपना
(14)वह क्या चीज है, जो आपके पास जितना ज्यादा होगा उतना ही कम दिखेगा?
उत्तर -: अंधेरा
(15) ऐसी कौन सी चीज है, जिसे आप जितना तोड़ो गे पर उसकी आवाज नहीं आएगी?
उत्तर -: कसम
(16)वह क्या चीज है, जिसे आप जितना भी खा लो पर आपका पेट नहीं भरेगा?
उत्तर -: कसम
(17) वह क्या चीज है, जो जितनी ज्यादा बढ़ती है उतनी ही कम दिखाई देती है?
उत्तर -: उम्र
(18)एक चले चिता की चाल, दूजा घोड़ा होये,
तीसरा चले हाथी के चाल, फिर भी सामना होय।
उत्तर -: घड़ी के कटे।
(19)जितना रोये, उतना खोये
उत्तर -: मोमबत्ती
(20) पांच कबूतर पांच रंग के, घर मे घुसे तो एक ही रंग के।
उत्तर -: पान
(21) मैं हरी मेरे बच्चे काले, मुझे छोड़ बच्चों को खाये।
उत्तर -: इलायची
(22) छतीसगढ़ के बिच मैं क्या है?
उत्तर -: 'स '
(23)एक घर, हज़ार बल्ब।
उत्तर -: आकाश और तारे।


0 Comments
Hey if you have any type of query than please let me know.